ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद के पूरामुफ्ती चौराहे पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही डिप्टी सीएम का काफिला चौराहे पर पहुंचा, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर, पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और सभी से आत्मीय बातचीत की। इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके परिश्रम और निष्ठा के बल पर सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफल हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
डिप्टी सीएम ने स्थानीय मुद्दों पर भी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान पिंटू कुशवाहा, अरविंद सोनकर, कुर्बान अली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
0 Comments