रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : पीएम श्री राजकीय गंगा सिंह इंटर कॉलेज, चरखारी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, कैरियर गाइडेंस मेला तथा पुरातन छात्र-अध्यापक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) जितेंद्र सिंह सेंगर ने किया। इस अवसर पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर उमाशंकर त्रिपाठी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार ने अतिथियों, पुरातन छात्रों एवं पूर्व अध्यापकों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैडमिंटन सीनियर वर्ग में अजय कुमार एवं विनय कुमार, जूनियर वर्ग में हिमांशु एवं जगदीश विजेता रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में ऋषि सोनी, निहाल एवं भोला ने स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रमोद, अखिलेश एवं अमन सफल रहे। पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में संतोष कुमार, हरनारायण एवं मोहम्मद अरमान विजयी रहे। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 9-बी के छात्र रामजी, मानस एवं प्रदीप को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त कबड्डी, वॉलीबॉल, कुर्सी दौड़, रस्साकशी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। सम्मान समारोह के दौरान कस्बा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सुरेश खरे, डॉक्टर उमाशंकर तिवारी एवं पूर्व अध्यापकों को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा के प्रवक्ता एवं खेल प्रभारी शमशेर सिंह, राजकीय गंगा सिंह इंटर कॉलेज के प्रवक्ता नफीस अहमद, सुशील कुमार, शेख वफाती, संदीप गोस्वामी, ताजुद्दीन, शुनील कुमार, बादल कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0 Comments