Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस की कार्यवाही में 1.45 करोड़ की स्मैक बरामद, अवैध तमंचे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद में नारकोटिक्स टास्क फोर्स NTF और थाना धूमनगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 727 ग्राम स्मैक (अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1 करोड़ 45 लाख रुपये), चार मोबाइल फोन, 4940 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर टीम ने धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित नेहरू पार्क खंडहर में छापेमारी की, जहां से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक कुमार गौतम (29 वर्ष), आशीष कुमार मौर्या (27 वर्ष) और विवेक कुमार (24 वर्ष) शामिल हैं, जो प्रयागराज के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।
इस मामले में थाना धूमनगंज में मु0अ0सं0 99/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी दीपक कुमार गौतम पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विवेक कुमार का भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का मामला शामिल है। इस सफलता पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) कमिश्नरेट प्रयागराज ने संयुक्त पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। कार्यवाही में थाना धूमनगंज पुलिस और नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम शामिल रही, जिन्होंने समन्वय के साथ ऑपरेशन को सफल बनाया।

Post a Comment

0 Comments