ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्रयागराज द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति प्रदर्शनी सत्र 2025-26 का आयोजन 13 से 14 मार्च 2026 तक किया गया। इस प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय असरावे खुर्द, ब्लॉक भगवतपुर के कक्षा 8 के छात्र शिवभवन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पंचम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्र शिवभवन ने सहायक अध्यापिका सविता पाण्डेय के मार्गदर्शन में अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पुराने न्यूजपेपर से ‘फ्लावर गर्ल’ का आकर्षक मॉडल तैयार किया, जो प्रदर्शनी में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसके अलावा शिवभवन ने गणेश, लक्ष्मी, शिवलिंग और हाथी जैसी सुंदर मूर्तियां भी बनाईं, जिनकी कलात्मकता और बारीकियों की काफी सराहना की गई।
छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रीता भारतीया सहित सहायक अध्यापिकाएं मंजू श्रीवास्तव, रक्षिमदा जबीं, सबा यास्मीन, श्रद्धांजलि, आरती चौरसिया, सविता पाण्डेय, पारुल श्रीवास्तव तथा शिक्षक शत्रुंजय शर्मा, मिलिंद द्विवेदी, रचना देवी, प्रेमचंद निषाद, कमलेश बहादुर सिंह और फ़राज़ अहमद ने छात्र शिवभवन को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही शिक्षक संघ के मंत्री राजेंद्र कन्नौजिया, मीडिया प्रभारी हरित जेटली, भगवतपुर ब्लॉक अध्यक्ष मसूद अहमद, जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, भगवतपुर खंड शिक्षा अधिकारी शिव अवतार सिंह तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने भी विद्यालय को बधाई देते हुए छात्र शिवभवन को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मकता को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। शिवभवन की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी नई प्रेरणा मिलेगी।
0 Comments