Ticker

6/recent/ticker-posts

वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 


कौशाम्बी : जनपद में संदीपनघाट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में यूपी पुलिस के सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। महगांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, युगल कुमार उर्फ पंकज (उम्र लगभग 45 वर्ष), पुत्र शिवनाथ, निवासी जौनपुर, यूपी पुलिस में सिपाही पद पर तैनात हैं और वर्तमान में फतेहपुर जिले के बिंदकी में पोस्टेड हैं। बुधवार को वह ड्यूटी से वापस घर जा रहे थे, तभी संदीपनघाट थाना क्षेत्र में महगांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस बुलाकर घायल सिपाही को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments