रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : नगर स्थित संत जेम्स इंटर कॉलेज परिसर में संत जेम्स इंग्लिश मीडियम स्कूल का भव्य शुभारंभ समारोह उत्साह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी चरखारी धीरेंद्र कुमार रहे, जिन्होंने फीता काटकर नए इंग्लिश मीडियम सेक्शन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इस अवसर पर केरल से मिशन संस्था प्रमुख विशभ सर अपनी पत्नी सहित अन्य अतिथियों के साथ उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उपजिलाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। मिशन संस्था प्रमुख विशभ सर ने कहा कि उनका उद्देश्य धर्म परिवर्तन नहीं, बल्कि देश में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने शिक्षा को समाज सुधार का सबसे सशक्त माध्यम बताया। विद्यालय के फादर नींबू थामस ने बताया कि संस्थान पिछले 34 वर्षों से हिंदी माध्यम में शिक्षा प्रदान कर रहा है।
बदलते समय की आवश्यकता को देखते हुए नई बिल्डिंग के साथ इंग्लिश मीडियम शाखा की शुरुआत की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी अप्रैल माह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘नशामुक्ति’ जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित नाटकों की प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा गया।
इस अवसर पर फादर रेंज के जॉर्ज, फादर जीजू इब्राहिम, फादर सोलोमन, फादर लीजो, फादर शिवी, फादर जोजो, सायना खान, मुख्तार खान, मुहम्मद अकरम, शहनाज बानो, लुबना खान, प्रभाकर खरे, विवेक तिवारी, अलीम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 Comments