Ticker

6/recent/ticker-posts

कुशवां फाटक के पास भीषण आग, कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख...

रिपोर्ट-बिजेन्द्र कुमार 

प्रयागराज : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुशवां फाटक के समीप बीती रात अचानक लगी आग से किसानों की कई बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लपटों ने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या किसी की लापरवाही को संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments