रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी स्थित ओवर ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान अरविंद केसरवानी उर्फ सोनू पुत्र स्वर्गीय शिवमूरत केसरवानी के रूप में हुई। पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
0 Comments