रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : चरवा थाना क्षेत्र के अराई सुमेरपुर गांव में 5 अप्रैल को नदी किनारे पेड़ से लटकता मिला किरण पाल का शव अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक यादव परिवार पर हत्या का आरोप लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी हैंगिंग बताया गया है, जिसके आधार पर पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इधर, इस घटना को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल कौशाम्बी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से भेजी गई दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता परिजनों को सौंपी है।
श्यामलाल पाल ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि परिवार को न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।
0 Comments