Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरब सरावां गांव के एक घर में में लगी आग, पीड़ित परिवार ने की आर्थिक सहायता की मांग...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : सरसवां विकास खंड के पूरब सरावां गांव में गुरुवार को अचानक लगी आग ने एक परिवार की पूरी गृहस्थी को राख में तब्दील कर दिया। घटना में एक पालतू गाय की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, पूरब सरावां निवासी केशन लाल रैदास पुत्र दुखी प्रसाद की गोमती (झोपड़ी) में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

आग की चपेट में आकर वहां बंधी एक गाय को बचाने का मौका नहीं मिल सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार सदमे में है और उनके सामने रोजमर्रा के जीवन का संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल लेखपाल और पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे इस विपत्ति से उबर सकें।

Post a Comment

0 Comments