Ticker

6/recent/ticker-posts

चलते डंपर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग...

रिपोर्ट-स्वाति यादव 

कौशाम्बी : पइंसा थाना क्षेत्र के रामपुर धमावा पुल के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कचरा लदे एक डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि डंपर चलते-चलते ही आग की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया।

जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल डंपर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments