Ticker

6/recent/ticker-posts

दहेज के लिए विवाहिता पर कहर, ससुरालियों की पिटाई से हालत गंभीर...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडुवा गांव में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को डंडों और घूंसों से इस कदर मारा गया कि वह अधमरी हालत में पहुंच गई। घटना के बाद मायके पक्ष के लोग उसे तत्काल मंझनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला को कई जगह गहरी चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहा था। कई बार समझाने के बावजूद आरोपियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ और अंततः उन्होंने इस तरह की बर्बरता की घटना को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments