Ticker

6/recent/ticker-posts

कंटेनर की टक्कर से सिपाही की मौत, शादी में शामिल होने जा रहा था सिपाही...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान विवेक यादव निवासी विशुनपुर जनपद जौनपुर‌ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक यादव यूपी-112 सेवा में फतेहपुर जनपद में तैनात थे। वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर जा रहे थे। इसी दौरान अटसराय हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सैनी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जिससे गांव में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments