रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह
प्रयागराज : जनपद के भगवतपुर गांव में मंगलवार को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र में सामाजिक समरसता और जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवतपुर गांव से हुई, जहां उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। शोभायात्रा में डीजे की धुन, ‘जय भीम’ के गूंजते नारे और युवाओं के उत्साहपूर्ण नृत्य ने माहौल को ऊर्जा से भर दिया। रैली भगवतपुर चौराहे से होते हुए बेगम बाजार तक पहुंची और पुनः गांव में वापस आकर संपन्न हुई।
पूरे मार्ग में लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस आयोजन में ग्राम प्रधान सहित नंद लाल, राम नरेश, हुब लाल, अरुण कुमार (भोला), राम सेवक, दिनेश, महावीर, छोटू, सतीश, मिथलेश और अन्नु समेत कई ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें पूरे समय उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।
0 Comments