रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : जनपद के करारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटा अड़हरा में रविवार रात करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आपसी कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें भारत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पिता छोटेलाल ने लड़की पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि भारत यादव ने लगभग आठ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, जिसके चलते दोनों पक्षों में पहले से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
0 Comments