Ticker

6/recent/ticker-posts

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम-एसपी, सुनी लोगों की जनसमस्याएं...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 


कौशाम्बी : तहसील चायल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रार्थना पत्रों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने कहा कि पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ कार्यवाही की जाए और पीड़ितों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। वहीं जिलाधिकारी अमित पाल ने राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारियों को लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी चायल, क्षेत्राधिकारी चायल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments