Ticker

6/recent/ticker-posts

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध पर आरोपी ने बेरहमी से पीटा...

रिपोर्ट-स्वाति यादव 

कौशाम्बी : संदीपनघाट थाना क्षेत्र के जलालपुर बोरियों गांव में शुक्रवार शाम एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी फूलसिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 03 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे उनकी भाभी श्यामकली पत्नी भीमसिंह घर के अंदर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव का ही भैया लाल पुत्र स्व. जगन्नाथ जबरन घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंची आरोपी की पत्नी शांति देवी ने भी लाठी-डंडों से महिला की पिटाई कर दी। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गई। आरोप है कि घटना के बाद दोनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को आलमचंद पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता तीन माह की गर्भवती है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में थाना संदीपनघाट पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments