Ticker

6/recent/ticker-posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी
 
कौशाम्बी : चरवा थाना क्षेत्र के मलाक नागर गांव में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने पैदल जा रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मलाक नागर गांव निवासी भगवान दीन पाल 55 पुत्र स्वर्गीय रामसरन बुधवार शाम खेत से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मूरतगंज से काजू जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भगवान दीन पाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची चरवा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments