Ticker

6/recent/ticker-posts

कैमा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान तीन माह पहले हुई थी कोर्ट मैरिज...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कैमा गांव निवासी रमेश बैटरी रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि उसकी शादी बीते 3 जनवरी को खुश्बू नामक युवती से कोर्ट मैरिज के माध्यम से हुई थी। घटना के समय उसकी पत्नी खुश्बू और मां आशा घर पर मौजूद नहीं थीं।

परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments