Ticker

6/recent/ticker-posts

करारी में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर बाइक की भिड़ंत में चार की मौत...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : करारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा महराजगंज के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार पांच युवक कहीं जा रहे थे। इसी दौरान महराजगंज के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में धनपरा निवासी राहुल 14‌ पुत्र महेश प्रसाद, आकाश सरोज 25 पुत्र पृथी सरोज, अमन 22सपुत्र केशन तथा थम्भा निवासी छोटू की मौत हो गई। वहीं मध्य प्रदेश से आया विकास कैथवाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक आकाश और अमन रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रॉली पलट गई, जबकि चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments