रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कोइलहा गांव के समीप बीती रात एक आयसर कंटेनर गाड़ी रोड किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में कंटेनर सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में फंसे ड्राइवर समेत दो अन्य लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायलों को मामूली चोटें आई हैं और सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस ट्रक से कंटेनर टकराई, वह हादसे के बाद मौके से फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0 Comments