रिपोर्ट-विनय गुप्ता
प्रयागराज : दारागंज थाना क्षेत्र में विद्युत शवदाह गृह के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर दारागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी दारागंज धर्मेंद्र ने बताया कि महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो थाना दारागंज या नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित करें।
0 Comments