रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : सराय अकिल थाना क्षेत्र के तिल्हापुर गांव स्थित नहर पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कनैली गांव निवासी राहुल पुत्र रामआसरे बाइक से कहीं जा रहे थे। तिल्हापुर गांव के पास नहर पुलिया से करीब 100 मीटर पहले पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राहुल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments