Ticker

6/recent/ticker-posts

पिपरी पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार, ई-रिक्शा समेत बैटरी बैटरी बरामद...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण के निर्देश पर पिपरी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना पिपरी क्षेत्र के ग्राम मनौरी निवासी सुरेन्द्र कुमार उर्फ रिंकू केसरवानी पुत्र ओमप्रकाश का ई-रिक्शा संख्या UP 73 T 4770 बीती 10/11 मई की रात घर के बाहर से बैटरी समेत चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना पिपरी में मुकदमा संख्या 106/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी चायल के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक मनीष पाल ने पुलिस टीम के साथ बुधवार सुबह तेवारा मोड़ के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान समीर अंसारी एवं अरबाज अहमद निवासी करैली, प्रयागराज के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया ई-रिक्शा, दो बैटरियां, एक मोटरसाइकिल संख्या UP 70 HR 4948 तथा 350 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) व 318(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments