रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को विकास खंड मूरतगंज में अभियान का शुभारंभ किया गया। खंड विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जन-जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी, एएनएम, सीएचओ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपील की गई कि 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो से बचाव के लिए 'दो बूंद जिंदगी की' अवश्य पिलाएं।
अधिकारियों ने कहा कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए सभी अभिभावक स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज के प्रभारी डॉक्टर कुश कुमार शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान के दौरान "दो बूंद जिंदगी की, हर बच्चे के लिए, हर बार" का संदेश देकर लोगों को जागरूक किया गया।
0 Comments