Ticker

6/recent/ticker-posts

घरेलू कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया...

रिपोर्ट-राजकुमार

प्रयागराज : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के चनरहा गांव में घरेलू कलह से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार चनरहा गांव स्थित हीरो एजेंसी के पीछे रहने वाले प्रदीप उर्फ अन्ना पटेल (पुत्र बच्चा लाल पटेल) ने 25 जून 2026 की रात करीब 11 बजे अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद के चलते मानसिक तनाव में था। देर रात जब परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा तो आनन-फानन में नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक अपने पीछे 11 वर्षीय पुत्री और 6 वर्षीय पुत्र को छोड़ गया है। पिता की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

हालांकि आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों और वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments