Ticker

6/recent/ticker-posts

सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज, एडीजी ने किया स्थलीय निरीक्षण...

रिपोर्ट-इरसाद हुसैन 

महोबा : जनपद में आगामी 21 जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ज्योति नारायण ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के साथ कार्यक्रम स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। एडीजी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल मोदी ग्राउंड तथा गोरखगिरि पर्वत का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम से जुड़े सभी संभावित मार्गों, पार्किंग स्थलों, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं सहित सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एडीजी ने सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक मजबूत एवं चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

Post a Comment

0 Comments