Ticker

6/recent/ticker-posts

तीन दिवसीय पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, एडीजी ने किया निरीक्षण...

रिपोर्ट-इरसाद हुसैन 

महोबा : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) लिखित परीक्षा जनपद महोबा में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 8 से 10 जून तक शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के अंतिम दिन अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) ज्योति नारायण, जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुकुंद लाल राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों की सघन जांच, प्रवेश प्रक्रिया तथा परीक्षा कक्षों में बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। जनपद में परीक्षा दो-दो पालियों में आयोजित की गई। प्रत्येक पाली में 2064 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। तीन दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, सतत निगरानी और प्रभावी प्रबंधन के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई।

उपस्थिति के आंकड़ों के अनुसार 8 जून को प्रथम पाली में 1552 और द्वितीय पाली में 1547 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 9 जून को प्रथम पाली में 1555 तथा द्वितीय पाली में 1554 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 10 जून को प्रथम पाली में 1606 और द्वितीय पाली में 1602 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
पूरी परीक्षा अवधि के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रशासन के अनुसार परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments