रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में मंगलवार शाम एक किशोरी ने घर के अंदर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सपना (पुत्री संतोष चौहान) के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे उसकी मां बकरी चराने गई हुई थी। जब वह घर लौटी तो सपना को घर के अंदर धोती के सहारे पंखे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments