रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
कौशाम्बी : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने सोमवार, 29 जून 2026 को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस का तिमाही निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, डबल-लॉक सिस्टम तथा एंट्री-एग्जिट रजिस्टर का गहन निरीक्षण किया। साथ ही वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई EVM एवं VVPAT मशीनों की स्थिति, स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा और भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से आवश्यक तथ्यों से अवगत कराया गया।
निरीक्षण के अंत में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था को लगातार प्रभावी बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर पंकज सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0 Comments