Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को फोन पर जान से मारने की धमकी, प्रदेश अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 


कौशाम्बी : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष (काजू) देवेंद्र कुमार उर्फ राम मिलन चौधरी ने फोन पर जातिसूचक टिप्पणी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, देवेंद्र कुमार उर्फ राम मिलन चौधरी, पुत्र छेदीलाल, निवासी ग्राम पंचायत जलालपुर बोरियों, थाना संदीपन घाट, जनपद कौशाम्बी ने बताया कि 6 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:52 बजे उनके मोबाइल पर ज्ञानेंद्र साहू नामक व्यक्ति का फोन आया। आरोप है कि कॉल के दौरान आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जातिसूचक शब्द कहे तथा किसी की सोशल मीडिया पोस्ट पर लाइक या कमेंट करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। साथ ही घर में घुसकर हत्या करने और जहां मिलेगा वहीं जान से मार देने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का दावा है कि बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास साक्ष्य के रूप में सुरक्षित है।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। समाचार शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है तथा संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना शेष है।

Post a Comment

0 Comments