Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वच्छ भारत के संकल्प को मिली नई उड़ान, बीपीसीएल ने छात्रों को किया जागरूक...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के प्रयागराज एविएशन फ्यूलिंग स्टेशन (एएफएस) की टीम ने 'स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय, जलालपुर घोसी में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान बीपीसीएल की टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के बीच हाइजीन एवं सैनिटेशन किट का वितरण किया गया। टीम के सदस्यों ने बच्चों को हाथों की स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। विद्यालय परिसर में स्वच्छता का संदेश देने के लिए आकर्षक वॉल पेंटिंग भी बनाई गई, जिससे विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्वच्छ भारत अभियान का संदेश मिलता रहेगा।

बीपीसीएल अधिकारियों ने कहा कि बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही स्वच्छता की आदत विकसित करना स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 'स्वच्छता पखवाड़ा' के तहत कंपनी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। विद्यालय प्रशासन ने बीपीसीएल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस सामाजिक अभियान की प्रशंसा की।

Post a Comment

0 Comments