Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : पूरामुफ्ती क्षेत्र के मादपुर रोड के समीप आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। अनुशासन, टीम भावना और मेहनत से खिलाड़ी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्रिकेट कोच एवं उनके सहयोगियों ने सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

 उन्होंने भरोसा दिलाया कि लगातार अभ्यास और उचित मार्गदर्शन से यही खिलाड़ी भविष्य में जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे तथा देश का नाम रोशन करेंगे।‌टूर्नामेंट के आयोजक रामनरेश ठेकेदार ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की खेल के प्रति लगन, मेहनत और उत्साह के कारण ही इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन संभव हो सका। भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता रहे। 

समापन समारोह में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नेवादा संदीप मिश्रा, भाजपा कार्यकर्ता पिंटू कुशवाहा, अनिल मौर्या, रामनरेश ठेकेदार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी जीतने की खुशी साझा करते हुए आयोजन समिति का धन्यवाद दिया और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments