Ticker

6/recent/ticker-posts

पत्नी ने कहा मैं किसी के साथ नहीं भागी, मीडिया पर फैली अफवाहों का किया खंडन...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के सगोती मजरा उलाचीपुर निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी चन्द्रराज ने सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों को झूठा बताते हुए कोखराज थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपना पक्ष रखा है। महिला का कहना है कि वह किसी के साथ घर छोड़कर नहीं गई थीं, बल्कि अपने मायके गई थीं। लक्ष्मी देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 13 जुलाई 2026 को अपने मायके भदेवां गांव गई थीं। इस दौरान उनके पति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर और मीडिया में यह खबर प्रसारित करवा दी कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ भाग गई हैं। महिला का आरोप है कि इस झूठी सूचना से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

महिला ने 17 जुलाई 2026 को कोखराज थाने पहुंचकर स्पष्ट किया कि वह अपनी इच्छा से मायके गई थीं और अब अपने पति के साथ ससुराल लौट रही हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। कोखराज पुलिस ने महिला का प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments