रिपोर्ट-विनय गुप्ता
प्रयागराज : भारतीय जनता पार्टी के शहर दक्षिणी क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', अमरनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी, मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने मंच से बूथ अध्यक्षों का पुष्पवर्षा कर स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है। बूथ अध्यक्ष ही पार्टी की वास्तविक शक्ति हैं, जो सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को और अधिक सशक्त बनाकर भाजपा को लगातार मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने का भी आग्रह किया।
सम्मेलन को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वक्ताओं ने बूथ अध्यक्षों की भूमिका को पार्टी की सफलता का आधार बताते हुए उन्हें समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शहर दक्षिणी क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।
0 Comments