Ticker

6/recent/ticker-posts

समधी के साथ भाग गई समधन, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बेटी के ससुर (समधी) के साथ घर छोड़कर चले जाने का आरोप लगाते हुए कोखराज थाने में लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी की शादी कुछ माह पहले हुई थी। शादी के बाद समधी का उनके घर पर लगातार आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान उसकी पत्नी और समधी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी कथित रूप से समधी के साथ एक होटल में ठहरी हुई है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने इस मामले का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसका कहना है कि इस संबंध में हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है, जिसे वह जांच के दौरान पुलिस को उपलब्ध कराएगा।

कोखराज थाना पुलिस ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल यह मामला शिकायत और आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments