Ticker

6/recent/ticker-posts

जमीनी विवाद में दबंगों ने मचाया तांडव, महिलाओं समेत बच्चों को पीटा...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : चरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा के पूरब थोक स्थित पानी टंकी के पास गुरुवार को जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष की ओर से चरवा थाने में तहरीर देकर नगर पंचायत अध्यक्ष जगनारायण समेत 27 नामजद एवं अन्य लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं से अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता सविता देवी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और विवाद के दौरान विरोध करने पर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से हमला कर दिया। उनका दावा है कि घटना का वीडियो भी मौजूद है। मारपीट में महिलाओं, पुरुषों तथा दो बच्चों सहित कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें बाहरी एवं आंतरिक चोटें आई हैं।

पीड़िता ने तहरीर में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने अथवा मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी होने की पुष्टि नहीं हो सकी थी। चरवा थाना पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments