Ticker

6/recent/ticker-posts

कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' के लिए हुई प्रार्थना, पुनर्जन्म उत्सव की पूर्व संध्या पर हुआ आयोजन...

रिपोर्ट-विनय गुप्ता 

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' के पुनर्जन्म उत्सव की पूर्व संध्या पर शनिवार को कीडगंज मंडल के अंतर्गत शिव पार्क स्थित शिव मंदिर, मलाकराज में विशेष पूजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र मलाकराज, नया बैहराना एवं नार्थ मलाका के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर मंत्री नन्दी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल ने कहा कि मंत्री नन्दी के पुनर्जन्म उत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष विनय मिश्रा, अजय तिवारी, बूथ अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, रमेश केसरवानी, मंजू देवी, सुधांशु जायसवाल, अनुज पाल, रवि दर्शन, दिलीप श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह, कीडगंज मंडल महामंत्री सनी सोनकर, शक्ति केंद्र संयोजक पवन दुबे (नार्थ मलाका), हिमांशु सोनकर (मलाकराज), पवन द्विवेदी (नया बैहराना) सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने भी उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments