Ticker

6/recent/ticker-posts

पीडीए चौपाल में भाजपा सरकार पर सपा नेताओं का हमला, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा...

रिपोर्ट-इरसाद हुसैन 

महोबा : कुलपहाड़ कस्बे के बाघविराजन परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता डॉक्टर सनत राजपूत के नेतृत्व में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। साथ ही 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने दावा किया कि जनता को उम्मीद है कि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और किसानों का हित समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है। सपा के वरिष्ठ नेता एवं हमीरपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव ने भाजपा पर धार्मिक आस्था के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने राम मंदिर चंदे को लेकर भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने मूंगफली बीज के मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। विशिष्ट अतिथि सपा प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्याओं और सरकार की नीतियों पर विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत कर बूथ स्तर तक सक्रिय रहने की अपील की। कार्यक्रम आयोजक डॉ. सनत राजपूत ने कहा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पीडीए गठबंधन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा। चौपाल में अल्पसंख्यक, किसान, युवा और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान पूर्व विधायक उदय प्रकाश, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय राज यादव, प्रान सिंह यादव, अमित नारायण उर्फ मानवेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व प्रत्याशी रामजीवन यादव, इंजीनियर रमेशचंद्र, नियाज अहमद खान उर्फ मोनू, अयूब कुरैशी, अर्पित यादव, दिनेश राजपूत, सांसद प्रतिनिधि प्रेम विश्वकर्मा, पूर्व जिला महासचिव रिजवान खान उर्फ टीटू समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि प्रेम विश्वकर्मा ने किया।

Post a Comment

0 Comments