Ticker

6/recent/ticker-posts

बहन को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, धमकी से सहमा परिवार...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : झूंसी थाना क्षेत्र के नीबी कला गांव निवासी एक युवक ने अपनी बहन को बहला-फुसलाकर भगाए जाने और परिजनों को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर युवती की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक पीड़ित भाई ने बताया कि उसकी बहन को 28 अगस्त 2026 की दोपहर करीब दो बजे देवा बिंद पुत्र लरकऊ बिंद निवासी पहाड़ीपुर, थाना सरायइनायत कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसके बाद देवा बिंद ने फोन कर धमकी दी कि यदि परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई तो युवती को जान से मार देगा और परिवार के अन्य सदस्यों को भी नुकसान पहुंचाएगा। परिजनों ने युवती को भगाने में अमन बिंद, नीलम बिंद, सपना बिंद और शिवप्रसाद बिंद की भूमिका होने का भी आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, अमन बिंद घटना से दो दिन पहले उनके घर आया था और बहन को घर पहुंचाने की बात कही थी। परिजनों का कहना है कि मामले की शिकायत थाना पुलिस से करने के बावजूद अभी तक युवती की बरामदगी नहीं हो सकी है। परिवार लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है और किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित है। पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर युवती को सकुशल बरामद कराने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments