Ticker

6/recent/ticker-posts

निपुण लक्ष्य की राह में प्रशिक्षित हुए 25 शिक्षक, डायट चरखारी में एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

रिपोर्ट-इरसाद हुसैन 

महोबा : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चरखारी में ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं का पांच दिवसीय एफएलएन बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण शनिवार को प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन 3 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक किया गया। समापन कार्यक्रम डायट प्राचार्य के.एल. गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण में विभिन्न ब्लॉकों से आए 25 एआरपी एवं केआरपी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग कर एफएलएन से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में एआरपी रमाशंकर वर्मा, एसआरजी मनोज कुमार अनुरागी, प्रवक्ता जय राम कुटार एवं प्रवक्ता मनीष केशरवानी ने शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान एफएलएन तथा एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित नवीन शैक्षिक विधियों, शिक्षण सामग्री के प्रभावी प्रयोग और विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान विकसित करने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके साथ ही नई शिक्षा नीति-2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ)-2023 तथा निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनाई जाने वाली प्रभावी शिक्षण विधाओं पर भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों से कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कर बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जाए। समापन अवसर पर डायट प्राचार्य के.एल. गौतम ने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव तैयार करने में एफएलएन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी गई विधियों को कक्षा शिक्षण में लागू करने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments