Ticker

6/recent/ticker-posts

बाबा धाम के लिए रवाना हुए कांवड़ श्रद्धालु, पूरामुफ्ती पुलिस ने दिए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश...

रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह 

प्रयागराज : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के ग्राम मंदर मोड़ से सोमवार को करीब 30 कांवड़ श्रद्धालुओं का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु ऑटो के माध्यम से प्रयागराज के लिए निकले, जहां से वे आगे अपनी धार्मिक यात्रा जारी रखेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए पूरामुफ्ती थाना प्रभारी ने सभी कांवड़ियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने, यात्रा के दौरान सावधानी बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने की अपील की।

थानाध्यक्ष ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा धाम की यात्रा पर निकलते हैं। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कांवड़ियों से अनुशासन बनाए रखने और शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा करने का आग्रह किया। श्रद्धालुओं ने पुलिस द्वारा दिए गए सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ अपनी यात्रा प्रारंभ की। क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments