रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : जनपद महोबा संरक्षण एवं विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित कजली मेला महोत्सव-2026 में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश, लखनऊ के सौजन्य से सूचना विभाग महोबा द्वारा विकास योजनाओं पर आधारित वृहद प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली। प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों का सचित्र एवं विस्तृत प्रदर्शन किया गया है। यह प्रदर्शनी 4 सितंबर 2026 तक आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।
वहीं कजली मेला महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 30 अगस्त को विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। ब्रजेन्द्र कुमार एवं अनुज सिंह ने आल्हा गायन, भागीरथ भास्कर ने बुंदेली गायन, देवीदीन आंसू ने लोकगायन और जय नारायण सोनी ने सूफी गजल प्रस्तुत की। प्रिन्सी डांस स्टूडियो ग्रुप ने कत्थक नृत्य, अनिल प्रजापति ने शिव तांडव, प्रांजल विश्वकर्मा व धीरेंद्र पांडे ने सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियां दीं। अनीता सक्सेना सहित अन्य कलाकारों ने भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन अर्चना नायक ने किया।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार ने लोक गायकों एवं कलाकारों को प्रशस्ति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व इंद्र नंदन सिंह, उपजिलाधिकारी सदर, जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
0 Comments