रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में दारू गोदाम की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल स्थित मकान में एक महिला का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। मृतका की पहचान शिवानी, पत्नी रवि, निवासी चकनागर, इटावा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि सिपाही के पद पर तैनात है।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ ही मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मंझनपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
0 Comments