Ticker

6/recent/ticker-posts

मनौरी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट कांड, वांछित अभियुक्त शोएब शाहगंज से गिरफ्तार...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : मनौरी स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पिपरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रयागराज के शाहगंज इलाके में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अवैध पटाखा कारोबार से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुट गई है। बताया गया कि 31 अगस्त को मनौरी क्षेत्र में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ था। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। प्रकरण में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब वांछित आरोपी शोएब की गिरफ्तारी को जांच की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अवैध कारोबार से जुड़े लोग बाहर से पटाखों की खरीद कर आसपास के इलाकों में अधिक कीमत पर बिक्री करते थे।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखे और विस्फोटक सामग्री कहां से लाई जाती थी और इस कारोबार में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। शोएब से पूछताछ के आधार पर पुलिस को अवैध पटाखा कारोबार के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अवैध पटाखा कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments