Ticker

6/recent/ticker-posts

जमीनी विवाद में सिपाही दंपति पर परिवार को पीटने का आरोप, वीडियो हो रहा वायरल...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 


कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के मिश्राना टोला शहजादपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही रामू मौर्य ने अपनी पत्नी आरती मौर्य और पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि भारत मौर्य का सिपाही रामू मौर्य से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर आरोप है कि रामू मौर्य, उनकी पत्नी और अन्य लोग भारत मौर्य के घर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान भारत मौर्य, उनकी पत्नी ज्ञानमती, पुत्री सोनम मौर्य, भाई अजय कुमार, भाभी पार्वती मौर्य, मंजू देवी पत्नी रूपलाल और क्रांति देवी पत्नी अजय कुमार समेत परिवार के कई लोगों को पीटा गया। मारपीट में परिवार के करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना के दौरान मौके पर काफी लोग मौजूद रहे, लेकिन मारपीट कर रहे लोगों के हाथों में लाठी-डंडे होने के कारण किसी ने बीच-बचाव करने का साहस नहीं किया। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना की जांच की जा रही है। सिपाही पक्ष के कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Post a Comment

0 Comments