Ticker

6/recent/ticker-posts

बाइक फिसलने से भीम आर्मी जिलाध्यक्ष घायल, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष भारत लाल गौतम मंगलवार को बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे में उनकी हड्डियों में दरार आ गई है, जिसके चलते उन्हें लगातार दर्द हो रहा है। घायल होने के बावजूद पुलिस द्वारा उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। भारत लाल गौतम के मुताबिक, वह स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद अझुवा में एक पीड़ित परिवार से मिलने के लिए भीम आर्मी की टीम के साथ जाने वाले थे। उनका आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने उनके घर पर पहरा लगाकर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया और हाउस अरेस्ट कर लिया।

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह घायल होने के बावजूद पीड़ित परिवार से मिलने और उनकी बात सुनने के लिए जाना चाहते थे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे प्रशासन की मनमानी बताया। उनका कहना है कि पुलिस की ओर से उन्हें डराने और दबाव में लाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से हाउस अरेस्ट किए जाने के संबंध में तत्काल कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments