Ticker

6/recent/ticker-posts

मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में छात्र भी घायल, पैर में आकर लगी ईंट...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट का असर आसपास के इलाके में भी देखने को मिला। ब्लास्ट के दौरान मनौरी-मादपुर स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौट रहे एक कक्षा 9 के छात्र के पैर में मलबे का हिस्सा आकर लग गया। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान सूरज पुत्र प्केरमोद है के रूप में हुई है, जो सैय्यद सरावां, चरवा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सूरज पब्लिक इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मनौरी डीहा रोड पर पहुंचा, उसी दौरान पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। विस्फोट के बाद उड़ी ईंट आकर उसके पैर में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल छात्र ने बताया कि वह स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहा था, तभी अचानक तेज धमाका हुआ और उसके पैर में ईंट आकर लग गई। गौरतलब है कि मनौरी स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए इस भीषण हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई घायल अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। वहीं एक व्यक्ति के परिजनों ने उसके लापता होने की बात कही है, जिससे घटना को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ कार्यवाही तेज कर दी है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में संचालित अन्य पटाखा फैक्ट्रियों की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments