रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : मंझनपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के पास मंगलवार को नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव संदिग्ध परिस्थितियों में नदी के पानी में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान गोबरसहाई गांव निवासी वीरेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक के साथ उसका एक दोस्त भी मौजूद था। युवक का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीरेंद्र नदी तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments