Ticker

6/recent/ticker-posts

नेहरू पार्क के पास पुलिस ने स्मैकिया युवक गिरफ्तार, स्मैक के साथ तमंचा बरामद...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : कैंट थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध असलहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10.77 ग्राम अवैध स्मैक, 13.12 ग्राम पावर पाउच, एक इलेक्ट्रिक तराजू, स्मैक बिक्री से प्राप्त 9700 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा .315 बोर और 14 जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धूमनगंज थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क स्थित काली माता मंदिर के पास से लक्की कुमार (24) पुत्र कुंजीलाल निवासी मयरगंज, ताड़बाग, सुलेमसराय को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से मादक पदार्थ, इलेक्ट्रिक तराजू और असलहे व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कैंट थाने में मुकदमा संख्या 243/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 तथा आयुध अधिनियम की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अमरनाथ राय, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, लवकुश वर्मा तथा हेड कांस्टेबल देवराज और कांस्टेबल बबलू यादव शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments